कांग्रेस विधायक ने सीएम को भेजा इस्तीफा, शराब माफियाओं से बताया जान का खतरा.. देखें वीडियो

Ads

कांग्रेस विधायक ने सीएम को भेजा इस्तीफा, शराब माफियाओं से बताया जान का खतरा.. देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - March 29, 2019 / 08:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

भोपाल। धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सीएम कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके बाद मेड़ा और सीएम कमलनाथ के बीच बंद कमरे में बैठक जारी है।

पांचीलाल अपने इलाके में शराब माफियाओं से परेशान है। उनके मुताबिक उन्होंने इलाके में संचालित शराब दुकानों को हटाने के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। स्थानीय विधायक होने के बावजूद उनसे पुलिस प्रशासन की कोई मदद नहीं मिल रही है।

उनका आरोप है कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई के बजाए पुलिस उल्टे ही उन्हें थाने में चार घंटे तक बैठाए रखा। विधायक ने खुद की जान को खतरा बताते हुए सीएम को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी मंशा किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना नहीं है, मैं कांग्रेस का सदस्य हूं, और हमेशा वफादार रहूंगा।