भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कमर कसती नजर आ रही है। कांग्रेस ने ये साफ कहा है कि चुनाव में टिकट उसे ही मिलेगी जो सोशल मीडिया दमदार मौजूदगी रखता होगा। पार्टी ने सभी नेताओं को कहा है कि ट्विटर और फेसबुक पर सभी का अकाउंट होना आवश्यक है।
पार्टी ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिनकी सोशल मीडिया पर ज्यादा फॉलोइंग होगी, टिकट उन्हें ही दी जाएगी। टिकट पाने के लिए कांग्रेसी नेताओं के पास ट्विटर पर कम से कम 5,000 फॉलोवर्स होने चाहिए। साथ ही उनके फेसबुक पर कम से कम 15,000 लाइक्स भी होने चाहिए।
यह भी पढ़े : शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव, 9 गिरफ्तार, अजय सिंह ने मांगा गृह मंत्री से इस्तीफा
कांग्रेस ने अपने नेताओं से 15 सितंबर तक अपने सोशल मीडिया हैंडल की डिटेल्स जमा कराने को कहा है। पार्टी ने यह भी साफ किया है कि उपरोक्त निर्देश सिर्फ टिकट के दावेदारों के लिए नहीं बल्कि प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के लिए भी है।
वेब डेस्क, IBC24