छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने मंदसौर में किसानों की मौत और अमित शाह के दौरे के खिलाफ शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया. रायपुर में 100 से ज्यादा कांग्रसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कांग्रेसी टाटीबंध चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे थे पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी के दौरान पुलिस ने भूपेश बघेल, छाया वर्मा, प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं बिलासपुर में भी चक्काजाम कर रहे 40 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया एनएच 130 में पेंड्रीडीह के पास कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे थे जिससे सड़क जाम हो गया.
अंबिकापुर और कोंडागांव में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. अंबिकापुर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने बिलासपुर रोड पर चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया वहीं कोंडागांव में NH30 पर विधायक मोहन मरकाम धरने पर बैठ गए और कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा किया।