कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेताओं की राक्षसों से की तुलना, बोले रावण-विभीषण..अहिरावण-महिरावण सबको हराएंगे, कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेताओं की राक्षसों से की तुलना, बोले रावण-विभीषण..अहिरावण-महिरावण सबको हराएंगे, कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेताओं की राक्षसों से की तुलना, बोले रावण-विभीषण..अहिरावण-महिरावण सबको हराएंगे, कमलनाथ को बताया भावी मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 22, 2020 10:47 am IST

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में एक विवादित बयान दिया। उन्होने मप्र बीजेपी के टॉप चार नेताओं की तुलना राक्षसों से करते हुए कहा कि बीजेपी के चारों मुखोटे बेनकाब होंगे, रावण, विभीषण, अहिरावण, महिरावण सबको हराएंगे। चुनाव में जीत के लिए बीजेपी के चार चेहरे होने के सवाल पर उन्होने ये बात कही। प्रवक्ता ने कहा कि 14 वर्षों का वनवास खत्म कर कांग्रेस रामराज्य लाई थी, अब उपचुनाव के बाद फिर रामराज्य आएगा।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर…

इसके पहले अभय दुबे ने पूर्व सीएम कमलनाथ को कहा भावी मुख्यमंत्री करार दिया, उन्होने दोनों सरकारों के बिजली बिलों की समीक्षा के दौरान कमलनाथ कोभावी मुख्यमंत्री बताया, वहीं अभय दुबे ने संबल योजना दोबारा शुरू करने पर सवाल उठाए ।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक के दो खातों से गायब हुई बड़ी रकम, ऑनला…

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इंदिरा गांधी बिजली योजना के तहत प्रदेश में 87 लाख उपभोक्ताओं को 100 रुपए प्रतिमाह में बिजली दी। जबकि पहले बीजेपी सरकार में संबल योजना के तहत 98 लाख परिवारों को 200 रुपए में बिजली मिल रही थी। इसलिए इंदिरा गांधी बिजली योजना बन्द न की जाए, इसकी जगह संबल योजना लागू नहीं की जाए।

ये भी पढ़ें: प्रदेश की लीडरशिप पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, कई विधायकों ने कराई …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com