भाजपा ने लगाया साजिशन हमले का आरोप तो कांग्रेसी बोले ईंट से ईंट बजा देंगे

Ads

भाजपा ने लगाया साजिशन हमले का आरोप तो कांग्रेसी बोले ईंट से ईंट बजा देंगे

  •  
  • Publish Date - November 9, 2017 / 01:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

 

बुधवार को रायपुर के गुढ़ियारी में हुई पत्थरबाजी के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर साजिशन पथराव करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कह गए थे कि वो भाजपा की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्हें के इशारे पर कांग्रेसियों ने कल भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर बरसाए गए और उनके 13 कार्यकर्ताओं को लहूलुहान कर दिया गया। इतना ही नहीं, साजिश के तहत ही काली स्याही के गुब्बारे मारने का भी आरोप लगाया है।

भूपेश और पुनिया की सभा में हंगामा, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR

रायपुर के गुढ़ियारी के पहाड़ी चैक में एक दिन पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच हुई जमकर पथरबाजी पर राजनीति थम नहीं रही है। भाजपा इसे पूरी तरह कांग्रेस की सुनियोजित साजिश करार दे रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि कल का पथराव कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के ईशारे पर हुआ। उन्होंने ही कहा था कि वो भाजपा की ईंट से ईंट बजा देंगे।

पुलिस पर पिनके पुनिया, बोले- सालभर बाद नहीं रहेगी भाजपा सरकार

उसी को सही साबित करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ता पर पथराव किए। पथराव के दौरान भाजपा की रैली में शामिल रायपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पाण्डेय भी इसे सुनियोजित साजिश करार दे रहे हैं। उनके मुताबिक, पथराव के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर काली स्याही का गुब्बारा भी फेंका गया था। बिना तैयारी के स्याही भरा गुब्बारा काग्रेसियों के पास कहां से आ गया..?। बहरहाल, पूरी घटना ने बीजेपी को तिलमिला कर रख दिया है। क्योंकि सत्ता में रहते हुए भी पत्थर खाने की बात तो उन्होंने भी नहीं सोची थी। उपर से, कांग्रेसियों की शिकायत पर भाजपा के खिलाफ भी एफआईआर हो चुका है।

 

वेब डेस्क, IBC24