कोरिया । सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विधायक गुलाब कमरो, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष डाक्टर विनय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू ने भी बधाई दी।
ये भी पढ़ें: PCC चीफ मोहन मरकाम ने सोनिया और राहुल गांधी को लिखा पत्र, कहा- गांधी परिवार से ही बने कांग्रेस अध…
इस दौरान सीएम ने विधायक गुलाब कमरो से विकास कार्यों व गौठान की जानकारी ली। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में भरतपुर ब्लाक में बिजली की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई । विधायक गुलाब कमरो ने बहरासी में सब स्टेशन का काम पूरा होते ही समस्या पूरी तरह दूर हो जाने की बात कही। सीएम ने कोरोना काल के बाद जनकपुर आने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज 557 कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीजों की मौत, 504 मरी…
सोनहत के कांग्रेसजनों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बधाई दी । कटगोड़ी में नया पावर हाउस बनाने की मांग पर भूपेश बघेल ने तत्काल स्वीकृति दी। जनकपुर में भी कांग्रेसजनों से सीएम ने चर्चा की । भरतपुर के सीतामढ़ी में कराए जा रहे रामवनगमन पथ मार्ग के विकास को लेकर सीएम का आभार जताया।
ये भी पढ़ें: प्रदेश के इस शहर में एक सप्ताह का लॉकडाउन, 25 से 31 अगस्त तक सिर्फ …