रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार-प्रसार के अलावा सोशल मीडिया में कुछ आकर्षक हैशटैग लाइन के साथ विपक्षी पार्टी और नेताओं पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसकी पहली शुरूआत भाजपा जोगी साथ साथ हैशटैग के साथ की है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।
गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ की झांकी में हुआ ओडिसी नृत्य, आप ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तैयारी शुरु हो गई है कि इस साल चुनाव जीतने के लिए 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह सोशल मीडिया में राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलना होगा। इसीलिए पिछले दिनों जैसे ही अजीत जोगी के जाति मामले पर हाईकोर्ट का फैसला आया कांग्रेस की सोशल मीडिया ने #भाजपा_जोगी_साथ_साथ की लाइन से हमला बोलना शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़ पीसीसी के सभी बड़े नेताओं ने अपने ट्वीटर से इस हैशटैग को इस्तेमाल किया।
पहले की तरह फिर यह मामला चुनावों से पहले टल गया।
मुख्य मंत्री @drramansingh ने फिर अपनी बी टीम को बचा लिया। रमन सिंह जी का जोगी जी को बचाने का यह प्रयास निरंतर है।