भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना काल में सरकारी दफ्तरों के अनलॉक होते ही कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं। मंत्रालय में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
संसदीय कार्य विभाग में 4 कर्मचारी, स्कूल शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी और वित्त विभाग के 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता मध्यप्रदेश में रोजाना कोरोना के सैकड़ों मामले सामने आने लगे हैं।
पढ़ें- सांड से टक्कर के बाद उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन, पटरी प…
प्रदेश में बुधवार को 832 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो साल 2021 में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हफ्ते में 4 दिन चल…
इंदौर में सबसे ज्यादा 232 इसके बाद भोपाल में 196 नए मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में इंदौर और भोपाल में 1-1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है, राज्य में कोरोना संक्रमण से आज कुल 2 मौतें हुई हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 5,616 हो गई है। अब तक कुल मामले 2 ,71, 040 हो गए हैं।