भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकडा 5 हजार 138 पहुंच गया है। संक्रमण से अब तक प्रदेश में 249 मरीजों की मौत हुई है, जबकि पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद 2 हजार 423 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: भांजे को हुआ मामी से प्यार, फिर रहने लगे साथ, परिजनों
प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज इंदौर में हैं, यहां अब तक 2 हजार 565 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें एक हजार 119 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोरोना से जिले में 101 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में संक्रमित मरीजों का आंकडा 992 पहुंच गया है, जबकि 38 की मौत हुई है। वहीं 564 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर में खुलेंगे ज्वेलरी, बर्तन सहित ये दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी
इंदौर भोपाल के बाद तीसरा नंबर उज्जैन का है… उज्जैन में अभी तक 360 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।..यहां अब तक 48 की मौत हुई है, जबकि 166 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में 181 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 8 की अबतक मौत हुई है। वहीं खरगोन में 99, खंडवा में 165 और धार में 106, रायसेन में कोरोना के 65 केस सामने आ चुके हैं।