छत्तीसगढ़ में 645 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Ads

छत्तीसगढ़ में 645 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 07:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

रायपुर, 15 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 645 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,17,974 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 35 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 645 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 203, दुर्ग से 154, राजनांदगांव से 33, बालोद से छह, बेमेतरा से 11, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 13, महासमुंद से 19, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 13, कोरबा से नौ, जांजगीर—चांपा से 21, मुंगेली से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 39, कोरिया से 12, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से दो, जशपुर से सात, बस्तर से एक, दंतेवाड़ा से एक, कांकेर से सात, नारायणपुर से दो और अन्य राज्य से एक है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,17,974 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,09,979 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 4098 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3897 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57,344 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 818 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शफीक