आमदानी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया हाईकोर्ट ने दिया SDM को गिरफ्तार करने का आदेश

Ads

आमदानी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया हाईकोर्ट ने दिया SDM को गिरफ्तार करने का आदेश

  •  
  • Publish Date - August 17, 2017 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

 

आमदनी प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के मामले में हाईकोर्ट ने बिलासपुर एसडीएम आलोक पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी कर दिया…हालांकि कोर्ट से माफी मांगने के बाद कोर्ट ने एसडीएम को शुक्रवार को याचिकाकर्ता का आमदनी पत्र लेकर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया।

गनियारी में रहने वाले जलालुद्दीन ने कुछ महीने पहले आमदनी प्रमाण पत्र के लिए उप तहसील में आवेदन दिया था…लेकिन वहां प्रमाण पत्र नहीं बन सका…इसके बाद उसने बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया…यहां भी कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद उसे प्रमाण पत्र नहीं मिला तो पीड़ित ने हाईकोर्ट में शरण ली…कोर्ट ने एसडीएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और व्यक्तिगत रूप में कोर्ट में पेश होने कहा..पहली बार एसडीएम कोर्ट नहीं पहुंचे तो दूसरी बार फिर कोर्ट ने एसडीएम को स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने को कहा…लेकिन आज भी आलोक पांडेय हाईकोर्ट नहीं पहुंचे…जिससे नाराज कोर्ट ने एसडीएम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए एसपी के जरिए अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया…इस आदेश के बाद एसडीएम आलोक पांडेय आनन फानन में खुद कोर्ट पहुंच गए और उन्होंने कोर्ट से माफी मांगते हुए रिकॉर्ड पहले ही सरकारी वकील को देने की बात बताई।