आर्मी रिटायर्ड दंपति की घर में मिली खून से लथपथ लाश

आर्मी रिटायर्ड दंपति की घर में मिली खून से लथपथ लाश

आर्मी रिटायर्ड दंपति की घर में मिली खून से लथपथ लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 22, 2018 5:56 am IST

कोरबा।  बालकोनगर  थाना  क्षेत्र के परसाभाठा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब  एक मकान में आर्मी के रिटायर्ड कर्मी और उसकी पत्नी की खून से सनी लाश मिली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू की,पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की गई,रात होने की वज़ह से  मकान को सील कर दिया गया, आज डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक एक्सपर्ट मौका मुआयना आगे जांच करेगी प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और आपसी रंजिश इसके पीछे वजह हो सकती है। 

ये भी पढ़ें –कैटरीना कैफ को देखने उमड़े फैन्स, जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दरअसल मृतक राधाकृष्ण आर्मी से रिटायर कर्मी था, सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष  से बालको में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था, स्ट्राइक के दौरान उसे  सेवा से हटा दिया गया था,इसके बाद वह बालकोनगर  थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में खेती किसानी करता था,परसाभाठा में पत्नी 60 वर्षीय नीरा बाई  के साथ रहता था, मृतका रिटारायर्ड कर्मी की तीसरी पत्नी बताई जा रही है। मामला तब सामने आया जब शनिवार की देर शाम पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची घर गई थी और कमरा खुला था,और जमीन पर औंधे मुंह राधाकृष्ण और बिस्तर पर नीरा पड़ी हुई मिली।

ये भी पढ़ें –कर्मचारी-अधिकारियों ने निकाली वादा निभाओ रैली, सौंपा ज्ञापन

 जिसके बाद बच्ची ने इसकी जानकारी  घर आकर अपने परिजनों को  दी, पडोसी घर  पहुंचे तो देखा कि राधा कृष्ण खून से लथपथ  हालात में जमीन पर पड़ा था और  नीरा भी बिस्तर में थी जिसके कपड़े अस्त व्यस्त थे, रात करीब 10 बजे सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, टी आई प्रमोद कुमार सिंह अपने मातहतों के साथ  मौके पर पहुंचे, घटनास्थल की जांच कर रात होने की वज़ह से मकान को सील कर दिया गया है,एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि आज सुबह कमरे को खोला जाएगा व फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से घटना के सुराग तलाशे जाएंगे।

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में