जांजगीर-चाम्पा में दो मरीजों को स्वाइन फ्लू होने के बाद एक की मौत हो गयी है…जिला अस्पताल के साथ ही किसी भी सरकारी अस्पताल में अभीतक स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किये गये हैं…और न ही तो अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाये गये हैं…हालांकि सिम्स बिलासपुर में मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य अमला हरकत में आया… जिसके बाद पामगढ़ के मेंहदी गांव करीब 14 घरों में 50 से ज्यादा लोगों के खून की जांच की गई…राहत की बात ये रही कि जांच में मेंहदी गांव में दूसरे मरीजों में स्वाइन फ्लू नहीं मिला है…स्वाइन फ्लू का एक मरीज सक्ती के सकरेली गांव में मिला है…जिसे सिम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है…सीएमएचओ का कहना है कि मेहंदी में जिस शख्स की मौत हुई है, वो स्वाईन फ्लू का संदिग्ध मरीज था…उसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।