कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ads

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - September 24, 2020 / 12:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 24 सितम्बर (भाषा) फतेहपुर जिले के किशनपुर क्षेत्र में कथित रूप से कर्ज अदा न कर पाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशुनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में किसान महेंद्र सविता (47) का शव बृहस्पतिवार सुबह जंगल में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला है। वह सुबह धान की फसल देखने खेत गया था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सूत्रों ने मृतक की पत्नी रन्नो देवी के हवाले से बताया कि महेंद्र ने अपनी बड़ी बेटी सानिया की शादी इसी साल जून माह में की थी। विवाह में आये खर्च से उसकी किराना की दुकान बंद हो गयी। वहीं कमेटी से लिये गए 60 हजार रुपये के कर्ज की अदायगी न कर पाने से वह परेशान था। संभवतः इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है।

भाषा सं. सलीम अर्पणा

अर्पणा