भिलाई। ट्वीन सिटी भिलाई में डेंगू के 9 मरीज सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। सेक्टर नाइन अस्पताल में भर्ती मरीजों में सभी बच्चे हैं। अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। डेंगू के मरीज सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे टाउनशिप के रहने वाले हैं। डेंगू के मरीज सामने आने के बाद पीड़ितों के लिए जिला अस्पताल में अलग से 10 बेड की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें- हाथियों ने सात मवेशियों की ली जान, दहशत में ग्रामीण
जिला अस्पताल, सेक्टर 9 हॉस्पिटल सहित शहर के अन्य अस्पतालों में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया गया है। भिलाई इस्पात सयंत्र के टाउनशिप का पीएचडी विभाग डेंगू के मामलों को मानने से इंकार कर रहा है। सेक्टर 2 के सड़क 24 में एक ही परिवार के तीन बच्चे, रोमित, सोमित,और निखिल । सेक्टर 2 में ही सड़क 7 के आदर्श केसरवानी। सेक्टर 10 के तीन ग्यारहवीं के स्कूली छात्र इसके अलावा मरोदा के आयुष शर्मा में बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं।
पढ़ें- संजीवनी एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, 2 माह के बच्चे की मौत
मरीजों को बुखार की शिकायत पर भर्ती किया गया था। लेकिन यहां सभी मरीजों को तेज बुखार होने के साथ प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत मिली थी। तेज बारिश के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू का अभी तक कोई विशेष उपचार नहीं है। लेकिन डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को अधिक से अधिक आराम और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। डेंगू से बचने मच्छर दानी का प्रयोग करना चाहिए। कुलर पर पानी बचा ना रखे। ज्यादा से ज्यादा कपड़े शरीर पर ढंके।
वेब डेस्क, IBC24