रायपुर। छत्तीसगढ़ की समूल सत्ता इन दिनों शिक्षाकर्मियों और उनकी हड़ताल के आसपास घूम रही है। प्रदेश के कई बडे़ नेता, पक्ष-विपक्ष सभी इस पर अपने विचार या समर्थन की घोषणा कर चुके है।
देखें वीडियो –
#Raipur: शिक्षाकर्मियों की हड़ताल पर बोले @dharam_kaushik pic.twitter.com/ruinyYPSus
— IBC24 (@IBC24News) November 29, 2017
आश्वासनों की भी कमी नहीं बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने शिक्षाकर्मियों को यह कहते हुए काम पर लौटने का निवेदन किया कि वे बच्चों को पढ़ते हुए भी अपनी मांगे जारी रख सकते है।
छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंतजार कर रहे है कि शिक्षाकर्मी अपने काम पर लौटे जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था फिर से सुचारू हो पाए। साथ ही कौशिक ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक और बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक को लेकर कहा की इसमें पार्टी के आगामी चार महीनों के कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
राज्य सरकार की हठधर्मिता ही शिक्षाकर्मियों की मौत का कारण – अजीत जोगी
कौशिक ने उम्मीद जताई कि अभी भी कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा, उन्हे पूरा विश्वास है कि शिक्षाकर्मी जरूर काम पर वापस लौटेंगे।
वेब डेस्क, IBC24