नवा रायपुर में लगाई जाएगी डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा, पथरी गांव की सड़कों को टू-लेन बनाने की घोषणा

Ads

नवा रायपुर में लगाई जाएगी डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा, पथरी गांव की सड़कों को टू-लेन बनाने की घोषणा

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल न सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक थे। वे चाहते थे कि छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान से जीये, स्वावलंबी हो तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में भी उनका विकास हो। डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल पक्षधर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल आज डॉ. खूबचंद बघेल की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पथरी (धरसींवा) में पुरखा के सुरता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

पढ़ें- राजीव भवन में 23 को इंटक वर्किंग कमेटी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे छत्तीसगढ़ के स्वपनदृष्टा थे। उन्होंने 1967 में छत्तीसगढ भ्रातृ संघ का गठन किया था। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. बघेल के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है।

पढ़ें- जेल प्रहरी ने अंबेडकर अस्पताल के टेक्नीशियन से की मारपीट, जांच में देरी होने पर हुआ था विवाद

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। गोधन के सरंक्षण और संवर्धन के लिए गौठान को माध्यम बनाया गया है। मुख्यमंत्री बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ग्राम पथरी में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्राम पथरी की सड़कों को टू-लेन बनाने और नवा रायपुर के मुख्य चौक में डॉ. बघेल की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।

पढ़ें- केंद्र पर बरसे सीएम बघेल, धान खरीदी पर अड़ंगेबा…

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि पुरखों के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों के हित के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अदान सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गौठान के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। गोबर खरीदी कर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ ही अन्य आयमूलक गतिविधियों में रोजगार उपलबध कराया जा रहा है।

पढ़ें- पुरानी बस्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पर रेप का आर…

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से भी नवाजा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, ग्राम पथरी की सरपंच प्रीति सोनी, अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।