मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह

Ads

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह

  •  
  • Publish Date - February 23, 2018 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 251 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान। उन्होंने इन सभी वर-वधुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े – बाल मन को समझने रायपुर के 15 स्थानों पर गोपनीय सुझाव पेटियां

 

 इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री और रायगढ़ के सांसद श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशीला साहू और रायगढ़ शहर तथा जिले के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.आपको बता दें कि  मुख्यमंत्री के द्वारा ऐसी कई योजनाओं का आरंभ किया गया है जिससे बेटियों के लालन-पालन से लेकर शादी तक में परिवारों को मदद मिल जाती है। इन्ही में से एक योजना है मुख्यमंत्री कन्या विवाह जिसमें जिले के गरीब परिवारों की विवाह योग्य बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों को दूर करने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो बेटियों को योजना का लाभ मिल सकता है।योजना में एक कन्या के विवाह के लिए अधिकतम 15 हजार रूपए खर्च करने का प्रावधान है। योजना में 11 हजार 500 रूपए तक की आर्थिक सहायता सामग्री के रूप में और एक हजार रूपए बैंक ड्राफ्ट के रूप में दिये जाते हैं।

 

  वेब टीम IBC24