छत्तीसगढ़: बीईएमएल मुंगेली जिले में भारी मशीनरी निर्माण संयंत्र स्थापित करेगा

Ads

छत्तीसगढ़: बीईएमएल मुंगेली जिले में भारी मशीनरी निर्माण संयंत्र स्थापित करेगा

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 03:14 PM IST

रायपुर, पांच अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के मुंगेली जिले में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के प्रस्तावित ‘हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट’ (भारी मशीनरी) निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद ने मुंगेली जिले के पथरिया तहसील के अंतर्गत चंद्रगढ़ी गांव में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के प्रस्तावित भारी मशीनरी निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 79.70 एकड़ शासकीय भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने बताया कि यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला निर्माण संयंत्र होगा। यह संयंत्र चंद्रगढ़ी गांव (तहसील पथरिया) में स्थापित किया जाएगा, जो बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रम बीईएमएल के आने से स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ एमएसएमई, रसद, परिवहन और कल-पुर्जे के निर्माण जैसे सहायक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

भाषा संजीव संतोष

संतोष