कोरबा के करीब पहुंचा 32 हाथियों का दल, दहशत में लोग, वन विभाग की उड़ी नींद

कोरबा के करीब पहुंचा 32 हाथियों का दल, दहशत में लोग, वन विभाग की उड़ी नींद

कोरबा के करीब पहुंचा 32 हाथियों का दल, दहशत में लोग, वन विभाग की उड़ी नींद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 27, 2018 4:08 am IST

कोरबा। सोचिए उस वक्त आपके कैसा लगेगा जब आपको सूचना मिलेगी की आपके शहर में 32 जंगली हाथियों का दल आ धमका है। जीहां सोच में पड़ गए ना आप कुछ यही हालत कोरबावासियों की है। दरअसल कोरबा के करीब 32 जंगली हाथियों का दल पहुंच चुका है। हाथियों का सिर्फ शहर में प्रवेश करना बाकी है।हाथियों की आमद ने शहरवासियों के साथ वन विभाग की भी नींद उड़ा दी है। जिसके चलते लोगों में काफी दहशत है।

पढ़ें- सरकार ने आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख एक माह बढ़ाई, अब 31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे

हाथियों का ये दल शहर से महज 4 किलोमीटर दूर है। इस दल में 32 हाथी बताए जा रहे है। ये हाथी रोड पर डेरा जमाए बैठे है। जिसके चलते इधर से आने जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग हाथियों की मॉनिटरिंग कर उन्हें शहर और गांव से दूर रखने की कवायद में जुटा है। डीएफओ ने भी मौके का जायजा लिया और वन अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए। हाथियों को गांव और शहर की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए 6 गाड़ियां भी वनविभाग ने लगाई और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश हो रही है।

पढ़ें- सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

आपको बतादें हाथी प्रभावित इलाको में बीते माह में हाथियों ने कई लोगों की जान ले ली है। तो कई लोग इनके हमलों से घायल हुए है। हाथियों ने ग्रामीणों के कई घरों को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया है। साथ ही कई एकड़ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के इस हमले से स्थानीय लोग दहशत में हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में