नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़, दलदल सिवनी इलाके से 1400 लीटर केमिकल जब्त, ड्रग विभाग की कार्रवाई

नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़, दलदल सिवनी इलाके से 1400 लीटर केमिकल जब्त, ड्रग विभाग की कार्रवाई

नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़, दलदल सिवनी इलाके से 1400 लीटर केमिकल जब्त, ड्रग विभाग की कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: April 3, 2020 10:05 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में नकली सेनिटाइजर बनाने का भंडाफोड़ करते हुए ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दलदल सिवनी इलाके में स्थित गोदाम में छापा मारकर 17 ड्रम में 1400 लीटर हैड्रोब्रोमिक एसिड जब्त किया है।

पढ़ें- कोरोना के खिलाफ जंग में डिस्टिलरीज और समूह की महिलाओं का विशेष योगद…

नीलेश गुप्ता ने नकली सेनिटाइजर बनवाने गोदाम में केमिकल रखवाया था। गोदाम मालिक मयूर सचदेव ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें ये हैड्रोब्रोमिक केमिकल बेहद ही खतरनाक होता है।

पढ़ें- राजधानी में सप्लाई किए जा रहे पानी में निकल रहे कीड़े, कोरोना संकट …

बहरहाल टीम ने केमिकल को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलब है कोरोना वायरस की रोकथाम और उससे बचाव के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेनिटाइजर टाइजर के इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

पढ़ें- लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर ढा़ई दर्जन से अधिक लोगों पर F.

मार्केट में सेनिटाइजर कम होने से अब नकली सेनिटाइजर बनाने की शिकायतें लगातार मिल रही है। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए ड्रग डिपार्टमेंट लगातार छापा मार कार्रवाई कर रही है।


लेखक के बारे में