आर्थिक तंगी के चलते किसान ने आत्महत्या की

Ads

आर्थिक तंगी के चलते किसान ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 17, 2021 / 01:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

बांदा (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने बुधवार को अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र के मुड़ेरी गांव में लघु सीमांत किसान रणविजय सिंह (45) का शव सुबह उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने किसान के परिजनों के हवाले से बताया कि वह आर्थिक संकट से परेशान था, संभवतः इसी वजह से आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम

नोमान

नोमान