किसानों के लिए छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- दुर्दशा देख मैं बहुत दुखी हूं, समस्या के समाधान पर जताई उम्मीद

Ads

किसानों के लिए छलका सोनू सूद का दर्द, कहा- दुर्दशा देख मैं बहुत दुखी हूं, समस्या के समाधान पर जताई उम्मीद

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 08:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को कहा कि तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जतायी।

Read More News: सोनिया गांधी ने घासीदास जयंती पर छत्तीसगढ़ वासियों को दी बधाई, कहा- उनका जीवन सबके लिए प्रेरणादायी

हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें डर है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली समाप्त हो जाएगी और उनपर बड़े कॉर्पोरेट का नियंत्रण हो जाएगा।

Read More News: MP Ki Baat: आंदोलन Vs सम्मेलन…किसान, कानून और घमासान ! क्या इस देश में किसान महज वोट बैंक 

उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के प्रयासों के लिए सोनू सूद की खूब सराहना की गई थी। अभिनेता ने कहा कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहते कि कौन सही है या कौन गलत, बल्कि वह केवल यह चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो।

Read More News: चाकू से गोद-गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में धुत्त 12 से अधिक लोगो ने दिया वारदात को अंजाम

सूद ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। मुझे पता है कि हर समस्या का समाधान है। मैं पंजाब में पैदा हुआ और बड़ा हुआ, मैंने किसानों के साथ समय बिताया है और मेरा मानना ​​है कि अगर हम उन्हें समय दें तो पंजाबी समुदाय को प्यार से मनाया जा सकता है।’ सूद ने यह बात ‘वी द वीमेन’ नामक एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कही, जहां वह पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत कर रहे थे।

Read More News: जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी बना आकर्षण का केन्द्र, छात्रों ने कहा- प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिल रही उपयोगी जानकारी