चुनावी वादों की परिभाषा बन चुके राजनीतिक दल के दावे बरबस ही जनता को आकर्षित करते हैं… लेकिन किसी सियासी दल ने अपनी घोषणाओँ और दावों का अधिकृत ऐलान किया हो… ऐसा शायद ही आपने कहीं सुना होगा… खबर छत्तीसगढ़ की है.. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के सुप्रीमो अजीत जोगी ने राजनीतिक मायनों में एक नयी पहल की है… बुधवार को अजीत जोगी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचे और उन्होंने यहां तीन शपथ ली….जोगी ने शपथ पत्र को बकायदा हाईकोर्ट के वकीलों से रजिस्टर्ड करवाया और कहा कि यदि ये वादे मैनें अपनी सरकार बनने के बाद पूरे नही किए तो कोई भी व्यक्ति कोर्ट जा सकता है… उन्होंने तीन शपथ ली है… पहली शपथ किसानों का कर्ज चुकाने और उन्हे 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देना… प्रदेश के 20 लाख युवाए को रोजगार देने की दूसरी शपथ और तीसरी शपथ है सरकार बनने पर हर घर की बेटी के जन्म के समय 1 लाख रुपए फिक्स डिपाजिट की.. हाईकोर्ट में इस दौरान जोगी कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।