लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो इस टीवी कलाकर ने बना लिया ATM ठग गिरोह, मदद के बहाने लोगों को बनाया शिकार
लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो इस टीवी कलाकर ने बना लिया ATM ठग गिरोह, मदद के बहाने लोगों को बनाया शिकार
पालघर (महाराष्ट्र), (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एटीएम कार्ड धोखाधड़ी मामले में एक टीवी कलाकार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Read More News: निबंध लिखकर बताना होगा आपने मास्क क्यों नहीं पहना, लोगों को सबक सिखाने पुलिस और प्रशासन की नई पहल
एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य एटीएम केंद्रों पर मदद करने के बहाने लोगों के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड चुरा लेते थे और फिर पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकाल लेते थे।
Read More News: VIP रोड के कई कैफे में पुलिस ने दी दबिश, देर रात खुले थे कैफे, मौके से हुक्का
आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र दुबे, अजय शुक्ला, बबलू सरोज, जितेंद्र कुमार और बृजेश चौहान के रूप में हुई है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल के नाम से जाना जाएगा ये तालाब, ग्रामीणों और अधिकारियों ने सर्वसम्मति से
अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय अजय शुक्ला कई टीवी कार्यक्रमों में भूमिका अदा कर चुका है और वह एक वेबसीरीज में भी काम कर चुका है।
Read More News: शराब, मौत और सवाल! आखिर कब रुकेंगी जहरीली शराब से मौतें?
आरोपी कलाकार ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते उसे काम नहीं मिल पा रहा था, जिसके कारण उसने यह अपराध किया। पालघर अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।
Read More News: रमन का ‘Tweet Attack’, फिर निशाने पर राहुल! क्या अंतहीन लड़ाई से प्रदेश की

Facebook


