हमीरपुर (उप्र), 19 दिसंबर (भाषा) । हमीरपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया।
ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर निर्माण जारी है, आगे काशी और मथुरा की बारी है’, हमें कोई…
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी बच्ची का चाचा उसे बिस्किट देने के बहाने ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकली और अपनी मां को पूरी बात बताई।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री तोमर और मनोहर लाल खट्टर के बीच कृषि कानून को लेकर ह…
एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा-376, 342 और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत अभियोग (मुकदमा) दर्जकर उसे निगरानी (हिरासत) में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
सिंह ने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।