सपा के जिला स्तर के चार नेता गिरफ्तार

Ads

सपा के जिला स्तर के चार नेता गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

मथुरा, 19 मार्च (भाषा) मथुरा से सपा के जिलाअध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित उसके सहयोगियों को पुलिस ने एक पुराने मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचे और तकरीबन उसी समय वृन्दावन थाना क्षेत्र में उनके स्वागत आयोजन में लगे जिलाध्यक्ष सहित चार नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि यह संयोग मात्र है कि सपा के मुखिया जब जिले में थे, तभी यह गिरफ्तारियां हुईं, ये चारों वांछित थे और पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने लोकमणिकांत, उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष लोकेश चौधरी उर्फ लाकेंद्र, कार्यकर्ता मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ 13 फरवरी की रात को ही नारियल फोड़ और फीता काटकर देवरहा बाबा घाट का लोकार्पण कर देने के आरोप में मामला दर्ज है, जबकि देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 14 फरवरी को करना था।

आरोपियों ने इस घटना का वीडियो और फोटो भी इंटरनेट पर पेास्ट कर दिया था। भाषा सं शोभना

शोभना