मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अगस्त (भाषा) हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के डासना शिव मंदिर जा रहीं दो मुस्लिम महिलाएं 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगी।
बुर्का पहने कांवड़ यात्रा में शामिल तमन्ना मलिक और अनीशा बानो संभल जिले की रहने वाली हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि उन्होंने यह कांवड़ यात्रा मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की है। यात्रा में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं।
मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल बरसाकर स्वागत किया।
वहीं योग साधना आश्रम के स्वामी यशवीर ने बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने का विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि ‘गोल टोपी और बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कांवड़ियों को पारंपरिक कांवड़िया वेश में ही यात्रा करनी चाहिए।’
तमन्ना मलिक और अनीशा बानो ने बताया कि वे 11 अगस्त को गाजियाबाद के डासना शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगी।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब