आज से उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को मिलेगा राशन, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सहकारिता मंत्री ने कहा कुछ मांगे जायज

आज से उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को मिलेगा राशन, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सहकारिता मंत्री ने कहा कुछ मांगे जायज

आज से उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को मिलेगा राशन, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, सहकारिता मंत्री ने कहा कुछ मांगे जायज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 16, 2021 5:42 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से उचित मूल्य की दुकानों से गरीबों को राशन मिलेगा, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है, राज्य शासन ने 45 दिन में कुछ मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि कर्मचारियों की कुछ मांगे जायज थीं। कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: भिलाई इस्पात सयंत्र के कन्वर्टर शॉप में धमाका, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, जनहानि की खबर नहीं

मध्यप्रदेश सहकारिता कर्मचारी संघ के बैनर तले बीते 15 दिनों से हड़ताल चल रही थी, हड़ताल के चलते राशन नहीं वितरित किया जा रहा था। जिससे गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल स्थगित होने पर सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि उनकी कुछ मांगें जायज थीं।

ये भी पढ़ें: ASI की मौत का मामला, दो दिन पहले लगा था कोरोना का टीका, राज्यस्तरीय…

मंत्री भदौरिया ने कहा कि कई संस्थाओं को ढाई साल से राशि नहीं मिली थी, अभी एक महीने में एक साल का भुगतान किया जाएगा, लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: सालासर बालाजी मंदिर स्थापना के तीन साल पूरे, धूमधाम से मनाया जाएगा …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com