रायपुर में कई जगह गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई हैं. जहां धूमधाम से पूजा-अर्चना की जा रही है । शहर में गोलबाजार की गणेश मूर्ति और पंडाल अपनी साज सज्जा के लिए मशहूर है । यहां इस साल शिव थीम पर मूर्तियां तैयार की गई है खास बात ये है कि गणेश प्रतिमा के लिए 750 ग्राम सोने का मुकुट तैयार किया गया है । जिसकी लागत लगभग 25 लाख रुपए है।