डिंडौरी में गलत इलाज के कारण किसान पिता की बेटी के हाथ में गैंग्रीन फैलने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं. उन्होंने डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए. कुलस्ते सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शहपुरा पहुंचे थे. बता दें कि जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अजय राज ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती. जिसके कारण पूरे हाथ में ग्रैंग्रीन फैल गया. बाद में डॉक्टर ने पीड़ित पिता से इलाज के सारे डॉक्यूमेंट्स वापस ले लिए और बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां बच्ची की हालत को देखते हुए उसे जबलपुर ले जाया गया और ये कोई पहला मामला नहीं है. बल्कि 2015 में भी डॉ अजय राज के गलत इलाज के कारण जुनवानी गांव में रहने वाले बैगा परिवार के बच्चे का हाथ काटना पड़ गया था.