नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या, चलती ट्रेन में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Ads

नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की हत्या, चलती ट्रेन में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 08:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

सीहोर, (भाषा) मध्य प्रदेश के सीहोर में मंगलवार रात चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

Read More News: पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हमीद हयात का निधन, रायपुर जिला कांग्रेस ने स्थगित की कल होने वाली PC 

सीहोर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है।

Read More News: देश में 4 से 31 मई के बीच 16 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में 105 रुपए तक पहुंचे दाम 

उन्होंने कहा कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी।

चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे।

Read More News: मौत के आंकड़े और सवाल…छत्तीसगढ़ में छिपाए जा रहे मौत के आंकड़े?

उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Read More News: सियासी अखाड़े में शराब…लोगों के लिए राशन ज्यादा जरूरी है या फिर शराब?