रायपुर। गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा एक दिन के वेतन 21 लाख रूपए का चेक प्रेषित किए हैं।
पढ़ें- गोयल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बढ़ाए हाथ…
चेयरमैन सुरेश गोयल ने राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
Goel Group of Companies के सभी कर्मचरियों ने इस संकट की घड़ी में अपना एक दिन का कुल वेतन 21 लाख रुपये स्वेच्छा से सरकार एवं जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में जमा करने का निर्णय लिया है।
मैं इस मदद के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।#आपका_दान_जीवनदान
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 31, 2020
उन्होंने कहा है कि इस महामारी से न केवल लोगों के स्वास्थ्य बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
पढ़ें- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर की DGP सहित पुलिस अधिकारियों से चर्चा, कहा- क…
ऐसी स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता की आवश्यकता के मद्देनजर गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज और इंडस्ट्रीज के द्वारा कुल 71 लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गोयल ग्रुप ऑफ कम्पनीज की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।