निराश्रित गाय पालने वाले किसान को सरकार हर माह 900 रुपये देगी: योगी

Ads

निराश्रित गाय पालने वाले किसान को सरकार हर माह 900 रुपये देगी: योगी

  •  
  • Publish Date - November 22, 2020 / 12:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मिर्जापुर, 22 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार निराश्रित गाय पालने वाले किसान को हर माह 900 रुपये देगी।

Read More: ‘गुपकार गठबंधन’ को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस राष्ट्र विरोधियों के साथ

उन्होंने मिर्जापुर जिले में टांडा फॉल स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और गोपाष्टमी के अवसर पर गो पूजन किया।

मुख्‍यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि निराश्रित गायों को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाएगा और इसके बाद ये गाय गांव के किसानों को दी जायेगी। उन्‍होंने कहा कि निराश्रित गाय पालने वाले किसान को 900 रुपये प्रति माह प्रति गाय की देखरेख करने के लिए दिया जाएगा जिसका हर माह निरीक्षण भी होगा।

Read More: सना खान ने मौलाना से किया निकाह, कहा- अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, देखिए…

योगी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी है जब लोगों को उसके बारे में जानकारी हो। उन्होंने 11 कुपोषित परिवारों को गाय सौंपते हुए कहा, ‘‘जब इन परिवारों के बच्चों को दूध मिलेगा तो उनका कुपोषण दूर होगा और बच्चे स्वस्थ होंगे और जब बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश और समाज का भविष्य उज्जवल होगा।’’

Read More: विंध्‍य में 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजना का प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिलान्‍यास