हर्ष फायरिंगः दूल्हे और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

हर्ष फायरिंगः दूल्हे और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 09:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 दिसंबर (भाषा) शामली जिले में अपने शादी समारोह के दौरान खुशी में गोली चलाने को लेकर दूल्हे और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मोहित कुमार और उसके भाई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले के गोगवान गांव में अपनी शादी के दौरान कुमार का खुशी में हवा में फायरिंग का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। भाषा

सिम्मी पवनेश

पवनेश