स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान- 22 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन, सख्ती से करें पालन नहीं तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बयान- 22 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन, सख्ती से करें पालन नहीं तो होगी कार्रवाई
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। स्वास्थमंत्री टीएस सिंह देव ने बयान दिया है कि अंबिकापुर में 7 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।
पढ़ें- ‘मास्क पहनना देशभक्ति है, तो मेरे से बड़ा देशभक्त क…
उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन का लोग सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते लॉकडाउन किया जा रहा है। सिंहदेव के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्टाफ के ऊपर भी ज्यादा प्रेसर था। संभालने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए फैसल किया जा रहा है।
पढ़ें- काफी बदल चुकी है बजरंगी भाईजान की मुन्नी, अब दिखती ..
अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 22 तारीख की रात से 29 तारीख तक लॉकडाउन किया जा रहा है। अलग-अलग 24 कंटेनमेंट जोन निगम क्षेत्र में बनाये गए हैं। प्रशासन इसकी मुनादी कराने में जुटा है।

Facebook


