अंतागढ़ टेपकांड मामले की सुनवाई अब 5 को, जज के छुट्टी पर होने के चलते बढ़ी तारीख

Ads

अंतागढ़ टेपकांड मामले की सुनवाई अब 5 को, जज के छुट्टी पर होने के चलते बढ़ी तारीख

  •  
  • Publish Date - August 28, 2019 / 08:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस केस की सुनवाई 5 सितंबर को होगी। जज के छुट्टी पर होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है। आज स्पेशल कोर्ट में होनी थी सुनवाई।

पढ़ें- पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 1 घायल

एसआईटी ने अमित जोगी, अजीत जोगी, मंतुराम पवार और डॉ पुनीत गुप्ता के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट में आवेदन भी लगाया है। बता दें अमित और अजीत जोगी ने वाइस सैंपल देने पर आपत्ति जताई थी।

पढ़ें- अब पूर्व सीएम के खिलाफ ED का शिकंजा, इस मामले में चार्जशीट दाखिल, 16 सितंबर क…

पीसीसी अध्यक्ष के लिए सोनिया के घर में मंथन

सोमवार को कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ही बचाव पक्ष ने कोर्ट में अर्जी लगाकर पुलिस को घेरने की कोशिश की। वकील की ओर से कहा गया कि पुलिस इस केस से संबंधित पूरी जानकारी नहीं दे रही है। पेनड्राइव जिसमें कथित तौर पर खरीद-फरोख्त की बातचीत का रिकार्ड है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब चंड़ीगढ़, हैदराबाद और भोपाल भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट आज तक पेश नहीं की गई। दावा किया गया कि पुलिस रिपोर्ट छिपा रही है।