तीसरे दिन भी टली संसदीय सचिव मामले की सुनवाई 

Ads

तीसरे दिन भी टली संसदीय सचिव मामले की सुनवाई 

  •  
  • Publish Date - January 31, 2018 / 12:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

 

बिलासपुर। संसदीय सचिवों के मामले में हाईकोर्ट में आज तीसरे दिन लगातार भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। आज तीसरे ढाई घंटे चली आज सुनवाई के बाद मामले को कल चैथे दिन तक के लिए टाल दिया गया। हालांकि आज याचिकाकर्ताओं की ओर से उनके पक्ष की सुनवाई पूरी होने के बाद शासन की ओर से पक्ष रखे जाने की सुनवाई शुरू हुई जो कि कल भी लगातार जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने किया ‘प्रधानमंत्री पकोड़ा रोजगार योजना’ का शुभारंभ !

आपको बता दें कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई हो रही थी। कांग्रेस सीनियर नेता मोहम्मद अकबर और हमर संगवारी संस्था की तरफ से राकेश चैबे ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से इन संसदीय सचिवों की नियुक्ति को असंवैधानिक बतलाया गया। छत्तीसगढ़ संसदीय सचिवों के मामले में कुल चार याचिकाएं दायर की गई थीं।

हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में विधायक का मोबाइल जब्त

याचिकाओं में कहा गया है कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति संवैधानिक नहीं है, इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही संसदीय सचिवों के पावर को सीज करने का भी आदेश दे दिया है। दिल्ली में संसदीय सचिवों पर फैसले के बाद अब इस मामले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। आज याचिकाकर्ता मोहम्मद अकबर भी सुनवाई में शामिल नहीं हुये।

 

 

वेब डेस्क, IBC24