CM Vishnu Deo Sai Meets Karnataka Governor
रायपुर : CM Vishnu Deo Sai Meets Karnataka Governor छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी शिष्टाचार भेंट की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए राज्यपाल गहलोत का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत किया।
इस विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया। Chhattisgarh Administrative News Today उन्होंने राज्यपाल को राज्य की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई समसामयिक विषयों, शासकीय विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस सौजन्य भेंट को दोनों राज्यों के बीच मधुर संबंधों और प्रशासनिक तालमेल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रही है। मुलाकात के अंत में मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल गहलोत के सुखद छत्तीसगढ़ प्रवास की मंगलकामना की।