उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तेज और हल्की बारिश

Ads

उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तेज और हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - September 12, 2020 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

लखनऊ, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई।

विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की से तेज बारिश और पूर्वी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं गरज-चमक के साथ तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

भाषा जफर नेत्रपाल

नेत्रपाल