नक्सल धमकी के बाद बढ़ाई गई हिना कांवरे की सुरक्षा, डीजीपी ऋषि कुमार को जांच का जिम्मा

Ads

नक्सल धमकी के बाद बढ़ाई गई हिना कांवरे की सुरक्षा, डीजीपी ऋषि कुमार को जांच का जिम्मा

  •  
  • Publish Date - January 15, 2019 / 07:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डिप्टी स्पीकर हिना कांवरे की दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। डीजीपी ऋषि कुमार को इस पूरे मामले की जांच जिम्मा दिया गया है। दरअसल हाल में हिना कांवरे के काफिल की एक कार को ट्रक ने कुचल दिया था। हादसे में एसआई सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। 

पढ़ें-कलेक्टर की वीआईपी डॉगी, रखवाली में सुबह-शाम दो सिपाही रहते हैं तैनात

वहीं हादसे के बाद हिना कावरे को मिले एक धमकी भरे पत्र ने दुर्घटना पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कि क्या वाकई में ये दुर्घटना थी या कोई षड़यंत्र। हादसे के बाद हिना कांवरे को एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें 15 जनवरी तक 20 लाख रूपए देने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिना कांवरे की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही इस मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।  

पढ़ें- बसपा विधायक की चेतावनी, कहा- गलत बर्ताव करने वालों को गाली भी देंगी…

गौरतलब है हिना कावरे रविवार देर अपने गांव किरनापुर में आयोजित समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान गोंदिया रोड पर बालाघाट से 12 किलोमीटर दूर साले टेका गांव के पास ट्रक ने विधानसभा उपाध्यक्ष की फॉलो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हिना कांवरे की कार फॉलो वाहन के आगे आगे थी जिसे चालक ने बड़ी सावधानी से बचाते हुए आगे निकाला। लेकिन ट्राले ने पीछे से आ रही फॉलो कार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे SI हर्षवर्धन सोलंकी, प्रधान आरक्षक हामिद शेख, आरक्षक राहुल कोलार और ड्राइवर सचिन की मौत हो गयी। आपको बता दें कि हाल ही में हिना कांवरे मप्र विधानसभा की उपाध्यक्ष चुनी गयी हैं।