गाजियाबाद में दो महिलाओं की मौत के मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Ads

गाजियाबाद में दो महिलाओं की मौत के मुद्दे पर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 07:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

गाजियाबाद, 12 फरवरी (भाषा) पिछले सप्ताह दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने इस बाबत जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भूपेंद्र सिंह तोमर ‘पिंकी’ ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल