भाजपा विधायक की मौत के तीन दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ दिया दम, कोरोना वायरस से संक्रमित थे दोनों

भाजपा विधायक की मौत के तीन दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ दिया दम, कोरोना वायरस से संक्रमित थे दोनों

भाजपा विधायक की मौत के तीन दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ दिया दम, कोरोना वायरस से संक्रमित थे दोनों
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 25, 2021 4:37 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के तीसरे दिन ही उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया।

Read More: 106 साल के मोहन पटेल ने दी कोरोना को मात, कहा- हिम्मत और हौसला और सकारात्म सोच बनाए रखें

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों पति- पत्नी कोरोना संक्रमित थे और उन दोनों का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार चल रहा था। रविवार को इसी संस्थान में मालती श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्रीवास्तव ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

Read More: खेती-किसानी, कोरोना राहत सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने किया 30 अप्रैल को प्रदर्शन का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिवंगत विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी मालती श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।

Read More: 106 साल के मोहन पटेल ने दी कोरोना को मात, कहा- हिम्मत और हौसला और सकारात्म सोच बनाए रखें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"