मरीज झूल रहे थे ज़िंदगी और मौत के बीच,अस्पताल में नर्से मना रही थी नए साल का जश्न

Ads

मरीज झूल रहे थे ज़िंदगी और मौत के बीच,अस्पताल में नर्से मना रही थी नए साल का जश्न

  •  
  • Publish Date - January 1, 2019 / 01:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नीमच ।नए साल के जश्न में शायद लोग अपने कर्तव्यों को भी भूल गए या फिर उन्हें प्रदेश की नई सरकार का भी खौफ नहीं। खैर मामला जो भी हो लेकिन इसके चलते बीमार व्यक्ति को जो भुगतान भुगतना पड़ा वह वाकई निंदनीय है।

दरअसल 31 दिसंबर की रात टैक्टर ट्राली पलटने से 3 महिलाओं की मौत और हादसे में करीब 1 दर्जन से अधिक घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । जिसकी सूचना समस्त स्टाफ को पहले ही दे दी गई थी । स्टाफ को सचेत किया गया था की मरीजों को तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराएं मगर कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह था कि एक तरफ हादसे में घायल लोग अस्पताल में आ रहे थे तो वहीं दूसरी ओर लोगों की जान की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने वाली नर्से अस्पताल के जनरल वार्ड के स्टोर रूम में नया साल सेलिब्रेट कर रही थी ।
ये भी पढ़ें –हिमाचल प्रदेश की खाई में गिरी जीप,दस गंभीर

जहां हादसे में घायल मरीज दर्द से करा रहे थे । वहीं दूसरी ओर नर्से नए साल के जश्न में शोरगुल कर रही थी । यह सब तब हो रहा था जब अस्पताल में जिला पंचायत सीईओ सहितआला अधिकारी मरीजों की देखभाल के लिए व्यवस्थाओं को देखने के लिए अस्पताल में मौजूद थे । इस पूरे घटनाक्रम पर अस्पताल में मौजूद मीडिया की नजर पड़ते ही कमरे के दरवाज़े पर दस्तक दी मीडिया कर्मी द्वारा गेट खुलते ही नर्सेज भड़क गई इसके बाद नर्सों ने दरवाजा लॉक कर वहां से चलती बनी मीडिया के कहने पर एडीएम कमलेश भार्गव ने कर्मचारियों से चाबी मांगी तो चाबी देने में आना कानी करते देख बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया और ताला टूटते ही अंदर का माजरा समझते किसी को देर नहीं लगी । यहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था । सबसे शर्मिंदगी की बात यह है स्टाप उस समय जश्न मना रहा था जिस समय तीन महिलाएं अपने जीवन की डोर तोड़ चुकी थी करीब दर्जनभर मरीज जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे इतना ही नहीं अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में हमेशा शांति बनाए रखने के लिए कहा जाता है । और स्लोगन लिखे जाते हैं मगर यह सब कुछ अस्पताल में ही हो रहा था । उधर अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं ।और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।