अपना पेट भरने बाबा रख रहे हाथी को भूखा

Ads

अपना पेट भरने बाबा रख रहे हाथी को भूखा

  •  
  • Publish Date - January 15, 2018 / 08:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

इंसान कितना स्वार्थी होता है ये बात तभी साबित हो जाती है जब एक अच्छा खासा तंदरुस्त आदमी कभी बन्दर को नचवा कर पैसे एकत्र करता है तो कभी कोई हाथी या घोड़े को सजा धजा कर गली गली घुमा कर अपना पेट पालने के लिए उन जानवरों को भूखा रखता है। 

छत्तीसगढ़ में काफी दिनों से गौ सेनिको इस तरह के फर्जी लोगो का फ़र्दा फास करने में लगे हैं इसी के तहत कल इन्होने एक बाबा की हरकतों का सामना करवाया। छत्तीसगढ़ के गौ सेवक ओमेश बिसेन को किसी ने जानकारी दी कि अहिवारा में कुछ बाबा लोग हाथी को भूखे प्यासे रख कर अपना पेट भर रहे हैं जिस पर गौ सैनिको ने तत्काल उन्हें धर दबोचा जब उन्हें पुलिस के सामने पेश करने की बात और जीव जंतु अधिनियम का हवाला दिया गया तो उन्होंने जो बात कही वो हिला देने वाली थी। बाबाओ ने घुमा फिरा कर अपनी बात बताई की हम उन्हें खाने में  उबला चावल और जो रास्ते में मिल जाए बस उसी को खिला देते हैं। आपको बता दें की एनिमल लॉ के तहत अगर किसी जीव पर अत्याचार किया जाता है तो उसमे 5 से 7 साल की सजा के साथ साथ अर्थ दंड का भी प्रावधान है। गौ सेवकों ने इस मामले की जानकारी अहिवारा पुलिस को दे दी है।