वैक्सीन वाले बयान पर अखिलेश यादव की सफाई, कहा- टीका विकसित करने का अपमान नहीं किया

वैक्सीन वाले बयान पर अखिलेश यादव की सफाई, कहा- टीका विकसित करने का अपमान नहीं किया

वैक्सीन वाले बयान पर अखिलेश यादव की सफाई, कहा- टीका विकसित करने का अपमान नहीं किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 4, 2021 10:18 am IST

लखनऊ, चार जनवरी (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम होगा शुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अखिलेश ने सरकार से पूछा कि वह यह बताए कि प्रदेश के गरीबों को कब तक टीका लगेगा और यह मुफ्त में लगाया जाएगा या नहीं।

सपा अध्यक्ष ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद टीका नहीं लगवाने के अपने हाल के बयान पर उठे विवाद के सिलसिले में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘मैंने किसी भी वैज्ञानिक या टीका बनाने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया है। हमने सिर्फ भाजपा पर सवाल खड़ा किया है, क्योंकि इस पार्टी ने जैसे फैसले लिए हैं, उन पर जनता को भरोसा नहीं है।’’

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ताओं ने लगाया ​उपेक्षा का आरोप, राजीव भवन में पीसीसी चीफ ने

अखिलेश ने कहा, ‘‘हरियाणा के एक मंत्री जी ने वैक्सीन लगवाई थी, बताइए उनके साथ बाद में क्या हुआ। सरकारी अस्पताल उनका इलाज नहीं कर पाया तो निजी अस्पताल जाकर उनकी जान बची।’’ वह हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज का संदर्भ दे रहे थे जिन्होंने क्लिनिकल ट्रायल के दौरान टीका लगवाया था लेकिन बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की जिम्मेदारी है कि अगर कहीं किसी चीज की चर्चा हो रही है, अलग-अलग मंचों पर इस पर बहस हो रही है, तमाम लोगों ने अपनी राय दी है, राजनीतिक पार्टियों ने अपनी राय दी है तो वह सामने आए सबकी शंका दूर करे।’’

Read More News: केंद्र सरकार ने FCI को दी छत्तीसगढ़ का 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति, सीएम भूपेश बघेल ट्वीट कर दी 

गौरतलब है कि अखिलेश ने गत शनिवार को एक बयान में कहा था कि वह भाजपा की कोरोना वैक्सीन नहीं लगाएंगे क्योंकि उन्हें भाजपा पर भरोसा नहीं है। सपा अध्यक्ष के इस बयान की खासी आलोचना हुई थी। भाजपा ने इसे वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का अपमान करार दिया था।

यादव ने कहा, ‘‘हम तो सरकार से यह जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के गरीबों को कब टीका लगेगा, लि:शुल्क लगेगा या नहीं।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘सरकार के पास टीकाकरण के लिए क्या कार्ययोजना है। सरकार योजना बताए। सबसे पहले तो प्रेस के लोगों को टीका लगना चाहिए। मैं यह बात पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि आप लोगों ने कोविड-19 के समय जोखिम उठाकर कवरेज की है और आप में से कुछ लोगों की जान भी चली गई।’’

सपा अध्यक्ष ने गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट परिसर की छत गिरने से हुई लोगों की मौत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को 50-50 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘अभी हाल ही में टीवी पर साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रोजगार दे दिए हैं। अगर वाकई ऐसा हुआ होता तो उत्तर प्रदेश का एक भी नौजवान आत्महत्या नहीं करता।’’

Read More: सीएएफ, जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता, DAKMS अध्यक्ष नक्सली सोमलू कश्यप गिरफ्तार

विरोधियों को राम भक्तों की ताकत का एहसास हो जाने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार के बयान पर अखिलेश ने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री कंफ्यूज हैं और हम कंफ्यूज हैं कि वह योगी हैं।’’

अखिलेश ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना को अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई समाजवादी पेंशन योजना की नकल करार देते हुए कहा, ‘‘उप्र में दो करोड़ से ऊपर किसानों को हर साल 2000 रुपये किसान सम्मान निधि मिलनी है। हम 500 रुपये महीना देते थे जो कुल 6000 रुपये होते थे। यह उसी की नकल करके भाजपा ने योजना शुरू की है।’’

Read More: अमेरिका में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3,50,000 के पार..


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.