राजू हिरानी लेकर आ रहे हैं ’मुन्नाभाई 3’, अरशद वारसी ने कहा- मुझे नहीं पता कि फिल्म के निर्माण में देर क्यों हो रही है

Ads

राजू हिरानी लेकर आ रहे हैं ’मुन्नाभाई 3’, अरशद वारसी ने कहा- मुझे नहीं पता कि फिल्म के निर्माण में देर क्यों हो रही है

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 02:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि “मुन्नाभाई” श्रृंखला की तीसरी फिल्म की तीन पटकथाएं तैयार हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म निकट भविष्य में बन पाएगी। निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी जिसकी कहानी मुन्नाभाई नामक एक मवाली और उसके साथी सर्किट के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है।

Read More: अब 31 जनवरी तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

पहली फिल्म “मुन्नाभाई एमबीबीएस” 2003 में आई थी और उसके बाद 2006 में अगली फिल्म “लगे रहो मुन्नाभाई” रिलीज हुई थी। इस श्रृंखला की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म कुछ समय से निर्माणाधीन है वारसी के अनुसार, उन्हें नहीं पता कि इसके निर्माण में देर क्यों हो रही है। 

Read More: जिनके जीजाजी किसानों की जमीन हड़प कर बैठे हैं, वो राहुल गांधी अपनी राजनीति चमकाने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैंः स्मृति ईरानी

वारसी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह सबसे विचित्र बात है क्योंकि तीन पटकथाएं लगभग तैयार हैं और निर्माता भी फिल्म बनाना चाहते हैं। निर्देशक, अभिनेता और दर्शक भी तैयार हैं जो फिल्म देखना चाहते हैं फिर भी फिल्म नहीं है।” चोपड़ा ने फरवरी में कहा था कि टीम ने “मुन्नाभाई” की तीसरी फिल्म के कथानक पर काम कर लिया है और वह उस पर आगे काम कर रहे हैं।

Read More: राजधानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, UP पुलिस ने दबिश देकर दो युवतियों सहित तीन लोगों को दबोचा