बुरहानपुर में ताप्ती नदी होने के वाबजूद आज तक लोग इसके पानी का उपयोग नही कर पाए इतना ही नही शहर के नालों का गंदा पानी ताप्ती नदी में ही छोड़ा जा रहा है जिससे ताप्ती नदी प्रदूषित हो चुकी है वही ताप्ती नदी में जगह जगह अवैध उत्खनन से नदी नाले में तब्दील हो चुकी है 2 बुरहानपुर में करीब 35 हजार पावरलूम चलते है इससे 1 लाख से अधिक लोग जुड़े हुए है लेकिन पावरलूम और इससे जुड़े मजदूरों के लिए कोई बड़ी योजना नही बनाई गई है जिस कारण पावरलूम बन्द होने की कगार पर है बुरहानपुर में ही मुमताज महल, असीरगढ किला , विश्व की एकमात्र जल प्रणाली कुण्डी भंडारा के अलावा अनेक धरोहरें है लेकिन अनदेखी के चलते ये धरोहरें अपना अस्तिव खोति चली जा रही है 3 बुरहानपुर की सकरी गलियां अब लोगो के लिए मुसीबत बनने लगी है 4, जनसख्या के अनुपात से शहर में वाहनो की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है लेकिन शहर में एक भी पार्किंग नही होने से शहरवासीयो को अपने वाहन पार्क करने के लिए जदोजहद करना पड़ता है 5 सकरे मार्ग होने से शहर के मुख्य बाजारों में पल पल में जाम के हालात बनते है 6 बुरहानपुर में चल रहे तागौ के घोड़े की लीद से अधिकतर लोगों को सास की बीमारी होने लगी है 7 शहर के आज भी रहवासी क्षेत्रो में ही उद्योग संचालित हो रहे है।
इन उद्योगों से निकलने वाले धुंए और केमिकल से प्रदूषण तो फैल रहा है तो लोगो को भी स्किन की बीमारी हो रही है 8 नगर निगम की बात करे तो निगम ने शहर में बड़े बड़े शॉपिंग काम्प्लेक्स को बनाने की अनुमति तो दे दी लेकिन आधे से अधिक शॉपिंग काम्प्लेक्स नियम विरुद्घ बने हुए है जिन पर निगम कोई कार्यवाही नही कर सका 9, स्वास्थ्य सेवाओं की बात करे तो जिला अस्पताल में लोगो को उपचार नही मिल पाता है सीधे मरीजो को इंदौर रेफर कर दिया जाता है डॉक्टरों की कमी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है 10 बुरहानपुर के नेपानगर में एशिया का सबसे बड़ा कागज का कारखाना है उसके बावजूद बेरोजगारी बड़ी हुई है जिससे लोग पलायन करने लगे है 11 नेपानगर विधानसभा में सबसे अधिक आदिवासी वोटर है लेकिन आज भी यहा के आदिवासियों को पट्टे और बुनियादी सुविधाएं नही मिल सकी है 12 शिक्षा की बात करे तो बुरहानपुर की शासकीय आर्यवेदिक कालेज अनदेखी के चलते बन्द होने की कगार पर है।
13 जिले में नए उद्योग नही होने से बेरोजगारी बड़ी है 14 बुरहानपुर में गंदगी भी एक बड़ी समस्या है 15 खेती किसानी की बात करे तो बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक केला की फसल होती है यहा से केला सम्पूर्ण देश के साथ विदेशों में भी भेजा जाता है उसके बाद भी किसान बदहाल है उपलब्धियां बुरहानपुर शहर के सीवरेज सिस्टम के निगम ने टेंडर कर लिए है अमृत योजना में 84 करोड़ की लागत से ताप्ती नदी किनारों के 34 वार्डों में सीवरेज सिस्टम तैयार होगा। गंदा पानी साफ होकर नदी में छोड़ा जाएगा बुरहानपुर में जल संकट से निजात दिलाने के लिए जल आवर्धन योजना के तहत 131 करोड़ रूपये की राशि मंजूर हुई है इसके टेंडर भी हो चुके है बुरहानपुर नगर निगम के इतिहास की अब तक की ये सबसे बड़ी योजना 27 करोड़ की लागत से बहादरपुर मार्ग पर बनकर तैयार हुआ है अस्पताल, आधुनिक संसाधनों से रहेगा लैस प्रायवेट अस्पतालों की तरह लोगो को मिलेंगी सुविधा इस अस्पताल में 20 ओपीडी 22 प्रायवेट वार्ड 6 लिफ्ट 7 ऑपरेशन थियेटर बनाये है।