एक्सपायरी खाने और नकली कॉस्मेटिक में छिपा कर मंगाई जाती थी अवैध शराब, आरोपी ने किए कई खुलासे

Ads

एक्सपायरी खाने और नकली कॉस्मेटिक में छिपा कर मंगाई जाती थी अवैध शराब, आरोपी ने किए कई खुलासे

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 06:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। गोदाम में शराब का जखीरा मिलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी हरीश दखानी को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को उरकुरा इलाके के गोदाम में मिला शराब का जखीरा जब्त किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।

पढ़ें- पत्नी पर बेरहमी की हद पार.. तलाक की खबर सुन काट दिया 1 हाथ और 1 पैर

आरोपी एक्सपायरी खाने और नकली कॉस्मेटिक की भी नई लेबलिंग करता था। आरोपी पंजाब, गोवा और झारखंड से अवैध शराब मंगवाता था।एक्सपायरी खाने और नकली कॉस्मेटिक में छिपा कर शराब की तस्करी की जाती थी। 

पढ़ें- रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: श्रीलंका ने बांग्लादेश लेज…

जब्त 550 पेटी अवैध शराब अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए बुलवाई थी। पूछताछ में आरोपी ने कई और नामों का खुलासा किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।