ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में इवांका और दंतेवाडा के कोदो कुटकी, चावल और शहद की धूम

Ads

ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में इवांका और दंतेवाडा के कोदो कुटकी, चावल और शहद की धूम

  •  
  • Publish Date - November 29, 2017 / 11:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

हैदराबाद में चले रहे ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में दंतेवाडा के प्रोडक्ट भी पहुंच चुके हैं। यहां के कोदो कुटकी और लाल चावल हैदराबाद में आयोजित समिट के स्टालों की शोभा बढ़ा रहे है। साथ ही दंतेवाडा के लिए तैयार की गई हनी प्रोसेसिंग यूनिट बस को पीएम नरेंद्र मोदी गुरूवार को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार की माने तो जिले में भारी मात्रा में शहद पाया जाता है।

“शिक्षाकर्मियों की हड़ताल” पर बोले धर्मलाल कौशिक, काम पर वापस लौटेंगे शिक्षाकर्मी

इससे ग्रामीणों को अच्छी खासी आय भी मिलती है। लेकिन इसके लिये ग्रामीणों को बडी परेशानियों का सामना करना पडता है। जिला प्रशासन ने ऐसी बस तैयार की है जिसमें हनी प्रोसेसिंग यूनिट लगी हुई है। ये बस गांव-गांव जाकर शहद निकालने का काम करेगी। बस में लगे यूनिट की मदद से कम समय में ज्यादा शहद निकाला जा सकेगा। कल इस बस को हरी झंडी मिलने वाली है।

राज्य सरकार की हठधर्मिता ही शिक्षाकर्मियों की मौत का कारण – अजीत जोगी

इसके बाद से ये बस ग्रामीण इलाकों में जाकर शहद निकालने का काम करेगी। बता दें कि हैदराबाद में आयोजित समिट में दुनियाभर से बडी संख्या में उद्यमी पहुंच चुके हैं। जहां दंतेवाडा के कोदो कुटकी, लाल चावल और शहद धूम मचा रहे हैै। आपको बता दें की इसी समिट में भाग लेने अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप कर रही है। 

 

वेब डेस्क, IBC24